बालसमंद। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। भारी बारिश के कारण बालसमंद क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ नरमा, मूंग और ग्वार की फसलें तबाह हो चुकी हैं। किसानों को अब सरकार से मुआवजे की आस है। सीसवाला गांव के किसान भूप सिंह, रवि हुड्डा, दलबीर सिंह, सुभाष, श्रीराम, बलवान, करतार लांबा ने बताया कि नरमा, ग्वार और मूंग की फसल तबाह होने के बाद अब उधार पर लिए कर्ज और घर खर्च चलाने की चिंता सताने लगी है।