अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन गांव के सरपंच राजेश ढिल्लो मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र राम ने की।
फाइनल मुकाबलों में जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी फतेहाबाद ने परचम लहराया। अंडर-14 में जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा हिसार और फतेहाबाद के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जनवि पाबड़ा हिसार ने जनवि खाराखेड़ी फतेहाबाद को 45-19 के अंतराल से, अंडर-17 में फतेहाबाद ने हिसार को 48-28 के अंतराल से पछाड़ा। अंडर-19 के मुकाबलों में फाइनल मैच फतेहाबाद और हिसार के बीच हुआ, जिसमें फतेहाबाद ने जनवि हिसार को 37- 24 से परास्त किया। ओवरऑल ट्रॉफी जनवि खाराखेड़ी के हाथों में गई। द्वितीय स्थान पर मेजबान स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा ने कब्जा किया। प्राचार्य महोदय ने जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, जींद और गुरुग्राम से आए सभी खिलाड़ियों और अध्यापकों का खेलों को सुचारु रूप से संपन्न करवाने में योगदान देने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुनिल आर्य, सोमदत्त अरोड़ा, वीना, रेणु, नवोदय शक्ति के प्रधान लक्ष्मण श्योराण, धर्मेंद्र रेढू, सचिन, रमेश गोदारा आदि उपस्थित रहे।
फोटो 25
नवोदय विद्यालय पाबड़ा में क्लस्टर मीट का समापन