फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत 2.0 के तहत शहर में बिछाई जाएगी 127 किलोमीटर नई पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अमृत 2.0 के तहत शहर में करीब 127 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 6 नए बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे। यही नहीं अवैध कॉलोनियों में भी पेयजल लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने सर्वे रिपोर्ट को मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय की तरफ से सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद एक एजेंसी हायर की जाएगी, जो इसका एस्टीमेट तैयार करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि अमृत 2.0 के तहत नई पेयजल व सीवर लाइन बिछाने और व बरसाती नालों के निर्माण की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। हालांकि अमृत 1.0 में यह जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकाय को दी गई थी। अमृत 2.0 के तहत जिन कॉलोनियों में अभी तक पेयजल लाइन नहीं है, उन कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में 30 साल से ज्यादा पुरानी लाइनें हैं, उन लाइनों को भी बदला जाएगा। पुराने शहर में अभी भी काफी एरिया ऐसा है, जहां काफी पुरानी लाइनें हैं और जो जर्जर हालत में हैं। इस कारण से आए दिन लोगों दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अवैध कॉलोनियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
अमृत 2.0 के तहत अवैध कॉलोनियों में भी पेयजल व सीवर लाइन बिछाने का प्रावधान किया गया है। इसे लेकर अधिकारियों ने सर्वे किया है। अधिकारियों के अनुसार अवैध कॉलोनियों में करीब 43 किलोमीटर की नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां बनेंगे बूस्टिंग स्टेशन
- बालसमंद रोड
- रामपुरा मोहल्ला
- पटेल नगर शिव पार्क
- मिल गेट रोड कैंची चौक
- काली माता मंदिर सेक्टर 1-4 के पास
- तारा नगर सेक्टर 9-11 के पास
पार्षदों से भी मांगे जाएंगे सुझाव
अभी यह सर्वे रिपोर्ट फाइनल नहीं है। अधिकारियों के अनुसार अभी पार्षदों से इस बारे में सुझाव मांगे जाएंगे। अगर वह कोई डिमांड रखते हैं तो उस डिमांड को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल लाइन को लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसे मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां से इसे मंजूरी मिलेगी।
- बलविंद्र नैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें