फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस प्रोफेसनल के परिणाम में हांसी के दो होनहार रहे टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हांसी के दो होनहारों ने ऑल इंडिया में दूसरी व दसवीं रैंक प्राप्त की है। दीपक जैन ने 900 में से 574 अंक प्राप्त करके पूरे देश में दूसरी रैंक प्राप्त की है। वहीं हांसी की ही दीपिका सिंगला ने देश में 10वीं रैंक प्राप्त कर राष्ट्र स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। दीपक जैन के पिता विनोद जैन ने बताया कि बेटे की दूसरी रैंक आने पर हमें बहुत ही खुशी है। दीपक जैन सीएस फर्म खोलना चाहता है। दीपिका सिंगला के पिता संजय सिंगला अकाउंटेंट है। दीपिका ने बताया कि मेरे पिता का सपना है कि मैं कंपनी सेक्रेटरी बनूं। इसके लिए मैंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। मैं अपने पापा का सपना पूरा करके दिखाऊंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें