फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने किया बैठक स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ 25 फरवरी को शहर के पुराना राजकीय मैदान में होने वाली बैठक स्थल का निरीक्षण किया व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, मेयर गौतम सरदाना, जिला प्रभारी ओमप्रकाश पहल, निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, पार्षद अनिल सैनी, विस्तारक अरविंद पूंडीर, निगरानी समिति के विधानसभा संयोजक प्रवीण जैन, प्रवीण पोपली, रामचंद्र गुप्ता, राजेश सूरा व जिला कोषाध्यक्ष रणधीर धीरु आदि मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बैठक के कुशल प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें