फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस में सफर करते समय व्यक्ति की जेब से साढ़े 11 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर अग्रोहा से हिसार जा रहे एक व्यक्ति के कुर्ते की जेब से 11,500 रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत अग्रोहा थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित कुलेरी निवासी आमीन खान ने बताया की वह सुबह साढ़े आठ बजे अग्रोहा से हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो की बस में सवार होकर हिसार जा रहा था। जब वह अग्रोहा गौशाला के समीप पहुंचा तो टिकट कटवाने के लिए जेब में पैसे निकालने लगा तो जेब खाली थी। पीड़ित ने बताया की उसके कुर्ते की ऊपर वाली जेब में करीब साढ़े 11 हजार रुपये थे। जब उसने बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन उसके रुपये कही नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें