फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल सीजन में 96 प्रतिशत बारिश होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पहले पूर्वानुमान में देश में 96 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अनुसार बारिश सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के ने बताया कि आईएमडी ने 15 अप्रैल को इस साल 2019 के दक्षिण-पश्चिम मानसून का पहला पूर्वानुमान जारी किया। इसके अनुसार देश में मानसून के चार महीने जून से सितंबर के दौरान दीर्घावधि औसत की 96 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1951 से 2000 तक मानसून के दौरान देश में औसत बारिश 890 मिलीमीटर है। इस साल मानसून के दौरान अलनीनो की स्थितियां कमजोर रहने और मानसून के अंतिम दो महीनों अगस्त व सितंबर में इसकी तीव्रता कम रहने के आसार हैं। डॉ. खीचड़ ने बताया कि इस बार मानसूनी बारिश का वितरण भी अच्छा रहने की संभावना है, जो आगामी खरीफ मौसम की फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें