फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपास रैली में सरकार द्वारा अपनी उपलब्धि बताना झूठ का पुलिंदा:बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग का कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा कपास रैली में अपनी उपलब्धि बताना झूठ का पुलिंदा है जबकि लगभग एक साल से किसान की कपास खुले बाजार में 5 हजार 900 रुपये क्विंटल बिक रही है और सरकार कपास का एमएसपी 5150 रुपये करके किसान की कपास के कम दाम बताकर किसान को लूटना चाहती है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 1 अगस्त 2016 से कपास पर मार्केट फीस 2 रुपये से घटाकर 80 पैसा करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद भी अभी तक कपास पर मार्केट फीस 80 पैसा नहीं करके सरकार ने प्रदेश के किसान, मिलर व आढ़तियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। मार्केट फीस ज्यादा होने के कारण किसान को कपास के दाम 100 रुपये क्विंटल कम मिल रहे हैं। गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा कपास पर मार्केट फीस कम ना करने व सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के उद्योगपति हरियाणा से पलायन करके पड़ोसी राज्य राजस्थान में उद्योग लगा रहे हैं। यहां तक की लगभग 20 जिनर मिलें हरियाणा से पलायन करके राजस्थान में हरियाणा के बॉर्डर पर स्थापित हो चुकी हैं। गर्ग ने कहा कि सरकार झूठे वादे करने की बजाय अपनी घोषणाओं के अनुसार प्रदेश के किसान, मिलर व आढ़तियों के हित में कपास पर मार्केट फीस 80 पैसे करे। मिलरों की जो 2 साल में ज्यादा मार्केट फीस जमा हुई है उसका रिफंड ब्याज सहित दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें