फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों का आरोप, 350 रुपये और खाना देने की बात बोलकर लाए थे रैली में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। आम आदमी पार्टी की हिसार में हुई रैली में बहादुरगढ़ से 100 से अधिक मजदूर भी पहुंचे। इन मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रति व्यक्ति 350 रुपये और खाना देने की बात कहकर दो बसों में भरकर हिसार लाया गया था, लेकिन उन्हें न तो मजदूरी दी गई और न ही खाना दिया गया। इन मजदूरों ने अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय और नवीन जयहिंद की फोटो लगी टी-शर्ट भी पहनी हुई थीं। इन मजदूरों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वीडियो में एक मजदूर बता रहा है कि उन्हें दीपक नाम का कार्यकर्ता 350 रुपये और खाना देने की बात कहकर लेकर आए थे, लेकिन रैली के बाद दीपक उन्हें दोबारा नहीं मिला। हालांकि जब कुछ मीडिया कर्मियों ने दीपक से पूछा तो उसने बताया कि खाना सभी को दिया गया है और पैसों की कोई बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें