हिसार। जीजेयू की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका छात्रा अनुप्रिया 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस समारोह की परेड के 200 स्वयंसेवकों के एक दल का नेतृत्व करेंगी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन अन्य स्वयंसेवक रजत, ललित और रिंकू भी परेड में भाग ले रहे हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बधाई दी है। एनएसएस समन्वयक प्रो. सुजाता सांघी ने बताया कि विश्वविद्यालय के ये स्वयंसेवक देशभर के 37 लाख स्वयंसेवकों में से इस परेड के लिए चुने गए हैं।
जीजेयू की अनुप्रिया राजपथ करेंगी नेतृत्व