फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू डंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के चार दिन में बढे़ 15 रोगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले में डेंगू के 15 और रोगी सामने आये हैं। अब डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 367 हो गई है। दिनोंदिन डेंगू रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा था। चार दिन में 15 नये रोगी मिलने से यह पता चलता है कि डेंगू रोग खत्म होने लगा है। इससे पहले डेंगू तेज गति से फैला रहा था और शहर में डेंगू को लेेकर स्थिति भयावह हो गई थी। शहर के किसी मोहल्ले में ऐसी कोई गली नहीं थी, जहां बुखार के मरीज न हों। अर्बन एस्टेट रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास गोयल की पत्नी कौशल्या की गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों का कहना था कि उनकी मौत डेंगू के कारण हुई। मगर स्वास्थ्य विभाग उनकी मौत और दो अन्य मौत डेंगू से न होने की बात कह रहा था। शहर के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार हो गई थी। कई अस्पतालों में तो मरीजों को बेड नहीं मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा था कि सूर्यनगर, शिव कॉलोनी और ऋषिनगर में फॉगिंग कराई गई है। इसके अलावा मच्छर मार दवा का छिड़काव कराया गया है। फिर भी डेंगू रोगी बढ़ रहे थे। अब तापमान में गिरावट आने से डेंगू समाप्त होने लगा है।

निगम ने अर्बन एस्टेट में कराई फोगिंग
नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर के कई मोहल्लों में फोगिंग की। कर्मचारियों ने शाम को अर्बन एस्टेट के अलग-अलग हिस्सों में फोगिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें