फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (ब्यूरो)। हिसार रेलवे फाटक पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गांव लाडवा निवासी 25 वर्षीय युवक मंजीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिए बयान में गुरमीत ने कहा है कि उसका भाई मंजीत शुक्रवार देर शाम बरवाला की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी बीच हिसार मार्ग पर रेलवे फाटक के पास रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क के नजदीक पड़े पत्थरों के कारण मंजीत की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल मंजीत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें