फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में लगेगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा, नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से मांगी एनओसी

Tue, 15 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की तैयारी चल रही है। हिसार की तरफ से हांसी शहर के टी-प्वाइंट पर तिरंगा लगाने की योजना है। यह तिरंगा नगर परिषद द्वारा लगवाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

हांसी में इतनी ऊंचाई पर पहली बार तिरंगा लगेगा। शहर के अंदर से होकर गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन किए जाने के बाद हिसार की तरफ टी-प्वाइंट पर त्रिकोण आकार में खाली जगह निकली है। लोक निर्माण विभाग इस जगह की जिम्मेवारी परिषद को देना चाहता है। वहीं नगर परिषद प्रशासन की इस जगह पर सुंदरीकरण करने की तैयारी थी। क्योंकि यहां हिसार की तरफ से शहर में प्रवेश करते समय यह पहला व मुख्य चौक है। इसलिए इसके सुंदरीकरण पर नगर परिषद ध्यान दे रही है। यहीं पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराने की तैयारी है। यहां पर नगर परिषद पार्क भी बना सकती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली जाएगी। एनओसी मिलते ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। यह तिरंगा ठीक वैसे ही होगा जैसा पूर्व सांसद नवीन जिंदल द्वारा 100 फुट ऊंचा तिरंगा हिसार में लगवाया था। इसी की तर्ज पर नगर परिषद द्वारा यह तिरंगा लगाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले नगर परिषद द्वारा शहीद स्मारक के पीछे मेमोरियल वॉल भी बनाई गई है। जिस पर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों के नाम लिखे जाएंगे।


100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराने की योजना है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू करवा देंगे। इसे टी- प्वाइंट पर लगाया जाएगा ताकी बाहर से आने वाले लोगों को पता लगेगा की हांसी की एंट्री यहां से शुरू होती है। हांसी शहर ऐतिहासिक महत्व भी रखता है- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें