फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार वैक्सीन आई थी और एक दिन में टीका लगा 10 हजार 799 को,

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार को 10 हजार वैक्सीन आई थी और एक ही दिन में 10 हजार 799 लोगों को टीका लगा। अब विभाग बची हुई वैक्सीन से टीकाकरण करेगा। ऐसे में बची वैक्सीन की संख्या बहुत कम है और मंगलवार नाममात्र जगहों पर ही टीका लग पाएगा। विभाग के पास वैक्सीन की अगली खेप आने का कोई मैसेज भी नहीं है। इसलिए वैक्सीन आने की कोई उम्मीद नहीं है। वरना समय से पहले वैक्सीन लाने के लिए गाड़ी को कुरुक्षेत्र जाना पड़ता है। सोमवार को विभाग ने 69 बूथों पर टीकाकरण करना शुरू किया, जहां पर 10799 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें सबसे अधिक युवा टीका लगवाने पहुंचे। इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन की अगली खेप नहीं आई है। अब मंगलवार को जिन जगहों पर वैक्सीन बची हुई है, उन्हीं जगहों पर टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें