फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से बेचने के लिए लाया था एक किलो अफीम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने ओढां से एक व्यक्ति को एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। ओढां थाना में इस संबंध में आरोपी व सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच ओढां पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज दाता राम ने बताया कि पुलिस ने ओढां में गश्त के एक व्यक्तिको संदेह आधार पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गांव भलुवाहा जिला चतरा ( झारखंड ) निवासी राजकुमार बताया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उक्त अफीम झारखंड निवासी काशी यादव ने बेचने के लिए दिया थी। उसने बताया कि अफीम से जो भी पैसे मिलेंगे उसमें से उनका आधा-आधा हिस्सा होगा। पुलिस ने आरोपी राजकुमार व सप्लायर काशी यादव सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें