फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में हादसा: हिसार में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को एस्कॉर्ट कर रही दो गाड़ियां आपस में टकराईं

Tue, 20 Dec 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण काफिले की गाड़ी टकरा गई। सड़क पर घनी धुंध के चलते टक्कर हुई।  इस हादसे में काफिले में सवार पुलिस कमांडो को चोट आई है। 
विज्ञापन
हिसार में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सिरसा हाईवे पर सोमवार देर रात कोहरे के कारण डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की दो एस्कॉर्ट गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा कोहरे में अचानक ब्रेक लेने से हुआ। आपस में हुई भिड़ंत में कमांडो और पुलिस कर्मचारियों को मामूली सी चोटें आईं हैं। दुर्घटना के समय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गाड़ी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद दूसरी एस्कोर्ट गाड़ी बुलाई गई उसके बाद डिप्टी सीएम चौटाला सिरसा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार से सिरसा के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनके काफिले की गाड़ियां ढंढूर गांव के पास पहुंची तो कोहरे के कारण आगे चल रही हिसार एस्कोर्ट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण उसके पीछे चल रही दूसरी एस्कॉर्ट उससे टकरा गई। दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमांडो और कुछ पुलिस कर्मचारियों को मामूली सी चोटें आई। डिप्टी सीएम चौटाला ने अपनी गाड़ी से उतर कर कमांडों और पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जाना। कुछ देर बाद दूसरी एस्कॉर्ट बुलाई गई उसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला सिरसा के लिए रवाना हुआ।


विज्ञापन


ऐलनाबाद में धुंध के कारण हादसा, आठ को आईं चोटें 
ऐलनाबाद में मौसम की पहली धुंध के कारण नोहर रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों को मामूली चोटें आई। एक प्राइवेट कंपनी की बस नोहर से ऐलनाबाद आ रही थी। नोहर रोड पर जनता गर्ल्स कॉलेज के पास एक साइड में खड़े ट्राले से पीछे से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें