फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल काबू

Fri, 27 Sep 2013 10:49 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार शाम सिटी थाने के हेड कांस्टेबल दयाराम को देवीलाल मार्केट में एक फाइनेंसर से दो हजार की रिश्वत लेते काबू कर लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस के कर्मचारी जैसे ही उसे जिप्सी में बैठाने लगे  दयाराम हाथ छुड़ाकर भाग निकला। विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि दयाराम पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एसपी से दयाराम पर पुलिस हिरासत से भागने का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

विजिलेंस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि जोगेंद्र सिंह दशमेश फाइनेंस कंपनी के नाम से काम करता है। पिछले दिनों गोगा देवी नामक महिला ने जोगेंद्र सिंह के खिलाफ शहर थाने में कोई शिकायत की थी। उसके बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


विजिलेंस के अनुसार हेड कांस्टेबल दयाराम जोगेंद्र सिंह से कह रहा था कि वह इस समझौते को नहीं मानता और मामला दर्ज करेगा। मामला दर्ज न करने की एवज में उसने दो हजार की रिश्वत मांगी। जोगेन्द्र सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी।
विज्ञापन


विजिलेंस ने छापामारी कर हेड कांस्टेबल दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही उसे पुलिस जिप्सी में बैठाया जाने लगा वो विजिलेंस कर्मियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। विजिलेंस थाने में दयाराम के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक एससी अत्री से मिले और दयाराम के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें