फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: यमुनानगर में घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया युवक, धूप के बावजूद ठिठुरन से राहत नहीं

Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस समय क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है, जिस कारण मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में रात और सुबह के समय ठंड अपने रंग दिखाएगी और दिन के समय चटकदार धूप बनी रहेगी।
विज्ञापन
हरियाणा में जमा पाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है। नारनौल क्षेत्र में तीन दिन से पाला जम रहा है। ग्रामीण क्षेत्र सहित अनेक जगहों पर सुबह पाला देखने को मिला। नारनौल में शुक्रवार को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट और दिन के समय धूप खिले रहने की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं यमुनानगर में घने कोहरे में एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे गांधी नगर फाटक पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान आदर्श नगर निवासी शुभम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मृतक शुभम कपड़े की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है।

महेंद्रगढ़ में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री  था जो सोमवार को 2.7 डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को सुबह पाला जमा। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण पाला जमने की संभावना और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें