फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: खेलते समय जोहड़ में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, खेत में काम करने गए थे परिजन

Mon, 09 Sep 2024 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

परिजन हादसे के वक्त खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन
आरुषि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना खंड के गांव नांगली में रविवार शाम को दो साल की बच्ची आरुषि की जोहड़ में डूबकर मौत हो गई। इस घटना के दौरान घर के लोग खेत में काम पर गए हुए थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे बाद जब मां घर लौटी और बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी खोजबीन की गई। घर के सामने ही बने जोहड़ में वह पानी के ऊपर नजर आई। बच्ची की मां ने जोहड़ में कूद कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

गांव नांगली में अमीन खान और सलमा की 2 वर्ष की बेटी अपने भाई व अन्य बच्चों के साथ शाम को घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग काम पर गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची खेलते खेलते जोहड़ में जा गिरी।
विज्ञापन


बच्ची के चाचा अमीन का कहना है गांव में तीन अन्य जोहड़ और भी हैं, लेकिन सभी की चहारदीवारी है, लेकिन मात्र इसी जोहड़ की चहारदीवारी नहीं की गई है। रिहायशी क्षेत्र भी जोहड़ के बिल्कुल किनारे पर 10 फीट दूरी है। चहारदीवारी बनवाने की मांग कई बार जा चुकी है, लेकिन इसे बनाया नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें