फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्कूलों की सफाई व्यवस्था पर आज होगी राज्यस्तरीय ऑनलाइन बैठक, अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय

Wed, 29 Apr 2026 10:17 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे, जबकि राज्य स्तर पर मासिक मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 14,268 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर आज 29 अप्रैल को राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे होने वाली इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बैठक का मुख्य फोकस स्वच्छ प्रांगण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा। योजना के तहत स्कूलों में शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल व्यवस्था, परिसर स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे, जबकि राज्य स्तर पर मासिक मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई के उच्च मानक स्थापित हों, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। बैठक में कमियों पर चर्चा कर सुधारात्मक कदम तय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें