फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हरियाणा पुलिस ध्वज व गठन चिह्न के लिए ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ से सम्मानित, सीएम ने दी बधाई

Tue, 18 Jan 2022 04:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होगी। 
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस धवज और गठन चिन्ह। - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिह्न के लिए प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

 

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा पुलिस को बधाई दी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज व गठन चिह्न के लिए ‘प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होगी। 

 

पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है।  

 

कैसा है हरियाणा पुलिस का झंडा

हरियाणा पुलिस के सम्मानित ध्वज में शीर्ष आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे क्षैतिज भाग में गहरा नीला रंग है। झंडे के बीच केन्द्र में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है और ऊपर अशोक स्तम्भ है। लाल और नीला रंग पुलिस रंग हैं। विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जो इसे जनता द्वारा पहचानने और स्मरण रखने में आसान बनाता है। 

 

हरियाणा पुलिस के गठन चिन्ह के बारे में

चार-कोने वाले लाल-नीले रंग के गठन चिह्न में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का लोगो है। मध्य भाग में ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ, जिसके शीर्ष पर अशोक स्तम्भ है और गठन चिह्न के नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें