हरियाणा विधानसभा चुनाव में ओलंपिक शूटर मनु भाकर ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। उन्होंने मतदान करने के बाद गर्व के साथ कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैंने आज सुबह हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला है। मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करती हूं कि वे भी बाहर निकलें और बड़ी संख्या में मतदान करें। आपका वोट मायने रखता है।