कांग्रेस की लगी 'लॉटरी'
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर की कलह खुलकर सामने आने लगी थी।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बगावती तेवर दिखा चुके थे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी बागी हो गए थे। लग रहा था कि यहां भी मुकाबला एकतरफा होगा, लेकिन रुझानों को देख तो कांग्रेस की लॉटरी लगती दिख रही है। पिछले चुनावों में महज 15 सीटों तक सिमटने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है और गठबंधन की सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। अगर कांग्रेस में आपसी फूट नहीं होती तो शायद वह बहुमत का आंकड़ा भी छूने के करीब पहुंच सकती थी।
दुष्यंत चौटाला ने चौंकाया
पार्टी बनाने के एक साल के भीतर ही दुष्यंत चौटाला ने कमाल कर दिया है। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के आसार से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। उन्हें कम से कम 10 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस ने भी उनसे हाथ मिलाने की घोषणा कर दी है।