गुड़गांव। दौलताबाद फ्लाई ओवर पर हथियार बंद दो बदमाशों ने टवेरा चालक से लिफ्ट ली। बाद में आगे ले जा कर उसे बंधक बना कर लूट लिया। सूरत नगर कॉलोनी में रहने वाले चालक ओमवीर के बयान पर राजेंद्रापार्क थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।