फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। कमिशनरी में तैनात बांग्लादेशी स्टाफ की टीम ने रविवार को छापेमारी करके चोमा गांव में साल भर से रह रहे पांच बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पालम विहार थाने में पुलिस ने इनके खिलाफ फॉरेन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अली अकबर पुत्र अली हुसैन निवासी खुलना फरीदपुर बंग्लादेश अपनी बेटे सुभान शेख व पत्नी नीनरा के साथ रहता था। उसके साथ उसके गांव का रहने वाला उमर शेख व अब्दुल मन्नान भी रहता था। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें