हरियाणा के लोगों को अब खजाना कार्यालय में सरकारी पेमेंट जमा करवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
राज्य सरकार ने नई आनलाइन नेट बैंकिंग प्रणाली लागू की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सरकारी और निजी तौर पर सरकार को जमा की जाने वाली राशि के भुगतान के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट देने की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है।
ऐसे जमाकर्ता जो भुगतान के लिए नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करना चाहते। वे नई प्रणाली के तहत कार्यालय या घर बैठे चालान प्राप्त कर सकते हैं।
उन्हें चालान की जांच या सत्यापन के लिए ट्रेजरी नहीं जाना पड़ेगा।