फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर तीन लाख की नकदी और जेवर चोरी

Thu, 21 Nov 2013 09:41 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में चोरों ने बुधवार रात दिल्ली गेट स्थित गोल चक्कर निवासी संदीप के घर में सेंधमारी कर तीन लाख के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


गोकल गेट पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संदीप अपने परिवार के साथ बुधवार रात घर में ताला लगाकर शादी समारोह में गया हुआ था।

संदीप के अनुसार आधी रात के  बाद चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस आए और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और ढाई लाख के जेवर चुरा लिए।

शादी समारोह से लौटते हुए उन्होंने देखा कि दो आदमी सामान लेकर भाग रहे हैं। घर में जाकर देखा तो सामान इधर-उधर फैला हुआ था।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। गोकल गेट पुलिस चौकी प्रभारी सुनीता ने बताया कि चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

शीघ्र ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 10 दिन पहले संदीप के पड़ोसी के घर से भी करीब दो लाख रुपये चोरी हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें