फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही में भर्ती होने वाले नौजवानों के लिए अच्छी खबर

Fri, 25 Oct 2013 01:41 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के 12000 सिपाहियों की भर्ती चार चरणों में होगी। वैसे पुलिस ने साढ़े सात हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन


गृह विभाग ने वीरवार को पुलिस भर्ती बोर्ड को पूर्व फौजियों (एक्स सर्विस मैन) के 1347 पदों की भर्ती का आग्रह पत्र भेज दिया है।

पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने यह आग्रह पत्र गृह सचिव समीर माथुर के पास भेजा था।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, भर्ती के पहले चरण में एक्स सर्विस मैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस श्रेणी के वर्तमान में सिपाहियों के कुल स्वीकृत पदों में से 1347 पद रिक्त हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अगले सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इन पदों के लिए चूंकि आवेदनकर्ता कम रहने की संभावना है क्योंकि केवल पूर्व फौजी ही आवेदन करने के योग्य होंगे। इसलिए यह भर्ती बेहद कम समय में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी विचार चल रहा है कि  एक्स सर्विस मैन कैटेगरी में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पुलिस की नौ महीने की ट्रेनिंग न दिलवाकर सिर्फ रिफ्रेशर कोर्स ही दिलवा दिया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द फील्ड में भेजा जा सके।

दूसरे चरण में अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणी का बैकलाग पूरा किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय बैकलाग का आकलन कर रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार को डीजीपी यह आग्रह पत्र भी गृह सचिव को भेज देंगे।
विज्ञापन


गृह सचिव से आग्रह पुलिस भर्ती बोर्ड के पास जाएगा। इस श्रेणी में दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है।
तीसरे चरण में महिलाओं की विशेष भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा कर रखी है कि हरियाणा पुलिस में 10 फीसदी महिलाएं होंगी। इस समय छह फीसदी महिलाएं हैं। शेष चार फीसदी महिलाओं की भर्ती भी अलग से की जाएगी।

ये पद करीब दो हजार हो जाएंगे। चौथे चरण में बचे पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें