फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चाइनीज कर्मचारियों को डंडों से पीटा

Thu, 21 Nov 2013 10:36 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच आठ पर आसलवास के निकट पुल निर्माण कार्य में लगे चार चाइनीज कर्मचारियों को आठ युवकों ने बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोपी युवकों को निर्माणाधीन पुल पर बाइक ले जाने से रोका था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल चाइनीज कर्मचारियों जा हैंग, ल्यूपन, वांग यान व ली होंग यान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनएच आठ पर आसलवास के निकट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल निर्माण में चाइना से आए कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। बुधवार शाम एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने निर्माणाधीन पुल पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर चाइनीज कर्मचारियों ने उन्हें बाइक पुल पर लेकर जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवकों और चाइना के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। उस समय तो युवक वहां से लौट गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे अपने अन्य साथियों को लेकर लाठी डंडों सहित दोबारा वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने लाठी डंडों से चार चाइनीज कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मचारी जा हैंग, ल्यूपन, वांग यान व ली होंग यान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जा हैंग की शिकायत पर हमलावर आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें