फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा के लिए लगा रहे ‘तीसरी आंख’

Sat, 28 Sep 2013 12:36 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में शहर में अब लोग खुद ही अपनी सुरक्षा के उपाय करने लगे हैं। इसके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर घरों में भी सीसीटीवी लगवाए जा रहे हैं। इससे असामाजिक तत्वों के साथ-साथ कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


शहर में एक महीने के दौरान हुए चोरी, हत्या समेत कई हादसों और इसमें पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से व्यापारियों में लगातार भय बढ़ता जा रहा है। इसकेचलते व्यापारियों में सीसीटीवी का क्र्रेज बढ़ रहा है।

शहर में करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड सहित मुख्य बाजार, तलाई बाजार में अधिकतर बड़े प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाए गए हैं।

व्यापारी संजय गर्ग ने कहा कि यह कई प्रकार से लाभदायक है। एक तो असामाजिक तत्वों पर नजर रहती है। दूसरा कर्मचारियों द्वारा काम किए जाने की भी जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन


 इसी प्रकार से धर्मबीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा से एक ही जगह बैठकर कई जगहों पर काम कर रहे लोगों पर भी नजर रखी जा सकती है। दूसरा कोई गड़बड़ी होती है तो उसे बाद में भी चेक किया जा सकता है।

पद्मा सिटी मॉल के डायरेक्टर मुरारी ने बताया कि शॉपिंग कांपलेक्स में सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के मद्देनजर करीब 47 उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इसके साथ ही निजी सिक्योरिटी गार्ड की भी सुविधा ली गई है। 

नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने बताया कि सीसीटीवी अब प्रत्येक प्रतिष्ठान और घरों की जरूरत बन गया है। उन्होंने स्वयं अपने घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगवाया हुआ है।

नगर परिषद कार्यालय में भी सीसीटवी कैमरे लगवाए गए हैं। शहर में कई चौकों पर भी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जानकारों से मिली जानकारी के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का सीसीटीवी एक कैमरा 10 से 15 हजार रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें