फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक और उनकी पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

Thu, 21 Nov 2013 07:43 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के नजदीक बुधवार रात को अज्ञात वाहन और ऑल्टो कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार हरीश मेहता (45), उनकी पत्नी सरोज मेहता (42) की मौत हो गई, 18 वर्षीय बेटी काजल की हालत गंभीर है।

घायल काजल को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हरीश भूना में खाद्य एवं आपूर्ति में  निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वे हिसार में अपनी भांजी के शादी समारोह से अपने निवास सिरसा लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार सिरसा की फ्रेंड्स कालोनी निवासी हरीश मेहता के भांजी की बुधवार रात को हिसार में शादी थी।

देर रात मेहता अपनी पत्नी सरोज और पुत्री काजल के साथ विवाह समारोह से वापस सिरसा लौट रहे थे। कार को हरीश मेहता चला रहे थे।

कार जैसे फतेहाबाद में पुलिस लाइन के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे लोगाें ने कार से हरीश मेहता, सरोज मेहता और काजल को जैसे-तैसे बाहर निकाला। तीनाें को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकाें ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि उनकी बेटी काजल को हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकाें के मुताबिक घायल काजल की टांगों में फ्रेक्चर है।


           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें