फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हिसार, रोहतक समेत कई जिलों में छाया घना कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला माैसम

Fri, 31 Jan 2025 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी देर रात व 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है जिससे दो फरवरी को कहीं कहीं अलसुबह धुंध आने की संभावना है।
विज्ञापन
हरियाणा में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोहरा लाैट आया है। रोहतक में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। करीब 15 दिन से जहां दिन का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच रहा था, जबकि रात का तापमान 11 डिग्री तक आ गया था। पश्चिमी से पूर्व की तरफ हवा का रुख होने से मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




वहीं हिसार में भी शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक लंबे अंतराल के बाद कोहरा दोबारा छाया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के 
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 5 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। 
विज्ञापन




पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी देर रात व 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है जिससे दो फरवरी को कहीं कहीं अलसुबह धुंध आने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ तथा अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 3 फरवरी रात्रि से 5 फरवरी के दौरान  हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें