फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने की ईंट थमा ढाई लाख ठगे

Fri, 07 Feb 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक ट्रक चालक को नकली सोने की ईंट देकर उससे ढाई लाख रुपये ठग लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के जिला बालीबुटा के गांव छडीपता निवासी कालिया पुत्र योगेश्वर ने शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह ट्रक चालक है। करीब दो माह पूर्व उसकी मुलाकात भरतपुर (राजस्थान) के गांव भ्ंाडियारा निवासी आरिफ व जफर से हुई। दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने उसे बताया कि उनको खुदाई के दौरान एक सोने की ईंट मिली है और उन्हें पैसों की जरूरत है।

इसलिए उसे कम दामों में बेचना चाहते है। ट्रक चालक उनके झांसे में आ गया और उस नकली सोने की ईंट को ढाई लाख रुपये में खरीद लिया। कुछ दिन बाद उसने सोने की ईंट की जांच कराई तो वह नकली निकली। उसके बाद ट्रक चालक ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों भाइयों ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही धर दबोचा। जांच अधिकारी खेमचंद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें