फतेहाबाद। गांव धांगड़ में खेत से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामले में सदर ने पुलिस ने मृतक रविश उर्फ मोनू के पिता ओमप्रकाश के ब्यान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा रविश उर्फ मोनू शुक्रवार को दिन में खाना खाकर रतिया चला गया था और वापस खेत में आ गया था। रात को करीब 11 बजे रविश खेत से पैदल घर आ रहा था। हिसार की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद बेटे की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।