फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान के समीप ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई अजय की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किरढ़ान निवासी अजय ने आरोप लगाया कि उसका चचेरा भाई करीब 25 वर्षीय राजकुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर भट्टू कलां से किरढ़ान जा रहा था। रास्ते में उसका मोटरसाइकिल आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें