फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर ऑटो मार्केट के पास गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। घायल आदर्श नगर निवासी सोनी और स्वामी नगर निवासी रवि को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान सोनी ने दम तोड़ दिया। मामले में शहर पुलिस ने रवि की शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक जुलाना के गांव बुआना निवासी सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रवि ने बताया कि सोमवार को भूना रोड स्थित फाइव एकड़ पैलेस में किसी काम से अपने दोस्त के साथ गया था। जब दोस्त सोनी के साथ मोटरसाइकिल पर वापस घर आ रहे थे तो भूना रोड पर ऑटो मार्केट के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल से दोनों गिर गए और घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान आदर्श नगर निवासी सोनी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें