भट्टूकलां। भट्टूकलां-सूलीखेड़ा के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद एक युवक सूलीखेड़ा व भट्टूकलां के बीच मोटरसाइकिल को रेलवे लाइन के पास खड़ा कर हिसार से सिरसा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आगे कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव खारिया ढोबी निवासी करीब 21 वर्षीय रामनिवास के रूप में हुई है। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद