फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अकांवाली में युवकों ने ट्रैक्टर से क्लीनिक के गेट को मारी टक्कर

विज्ञापन
अकांवाली में ट्रैक्टर से क्लीनिक को टक्कर मारते युवक।
विज्ञापन
कुलां। गांव अकांवाली में कुछ युवकों ने एक चिकित्सक के क्लीनिक में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। जिससे क्लीनिक का अगला शटर व शीशे का केबिन टूट गया। यह घटना क्लीनिक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। वहीं चिकित्सक ने इसकी शिकायत कुलां चौकी पुलिस को की है। बताया गया है कि क्लीनिक पर काम करने वाले एक युवक का उक्त युवकों से झगड़ा हो गया था, इसकी खुन्नस में युवकों ने क्लीनिक में ट्रैक्टर ठोक दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसा, रतिया निवासी डॉक्टर रमेश मेहता का कुलां के पास गांव अकांवाली में क्लीनिक है। इस क्लीनिक में एक युवक भी काम करता है। बताया गया है कि क्लीनिक के एक युवक से रामलीला कार्यक्रम में उक्त ट्रैक्टर सवार युवकों का पहले विवाद हो गया था। सोमवार रात्रि रामलीला से निकलने के बाद ही ट्रैक्टर सवारों ने बंद पड़े क्लीनिक को टक्कर मार दी। गांव में एक गली में स्थित उक्त क्लीनिक वाली गली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और सीधा क्लीनिक को टक्कर मार दी और फिर गली में चले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार युवकों ने उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। डॉक्टर रमेश ने बताया कि उनका किसी को कोई विवाद नहीं है। टक्कर के कारण क्लीनिक का शटर और उसके लगा एल्युमीनियम व शीशे का गेट टूट गया है। इसकी शिकायत कुलां चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

-
इस मामले की शिकायत आई है, फिलहाल दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-अमित कुमार, चौकी प्रभारी कुलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें