फतेहाबाद। सीआईए ने हिसार रोड पर एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढाणी मताना निवासी सुमित के रूप में हुई है। शहर थाना में आरोपी सुमित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक सीआईए टीम वीरवार को हिसार रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब गुरुकुल के पास पहुंची तो युवक देखकर भागने लगा। टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया। जांच के दौरान युवक के पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। संवाद