भूना। हेरोइन तस्करी के आरोप में भूना थाना पुलिस ने गांव लहरिया से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी मघेड़ा बताया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भूना पुलिस की टीम जब गांव लहरियां बस अड्डे के पास पहुंची तो गांव कुलां की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर एकदम मुड़ गया और सड़क किनारे बैठ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद