फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के पूर्व सुपरवाइजर का सोने का कड़ा छीनकर युवक फरार

विज्ञापन
पूर्व मार्केट कमेटी सुपरवाइजर अनंत कुमार सांगा जानकारी देते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के पास शनिवार सुबह मंदिर का पता पूछने के बहाने बाइक पर आए युवक मार्केट कमेटी के सेवानिवृत्त सुपरवाइजर का तीन तोले का सोने का कड़ा छीन ले गए। पूर्व सुपवाइजर सुबह सैर करने के बाद वापस घर आ रहे थे। उन्होंने युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन गिरकर चोटिल हो गए। उनके सिर पर चोट लगी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मार्केट कमेटी के सेवानिवृत्त सुपरवाइजर अनंत सांगा फिलहाल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करते हैं। वह सुबह सैर के लिए भट्टू रोड पर जाते हैं। शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे सैर करके वापस आ रहे थे, इसी दौरान अग्रवाल कॉलोनी के पास पीछे से एक युवक ने उनको आवाज देकर कहा कि कोई आपको बुला रहा है। जब वह युवक के पास गए तो वह उनसे प्राचीन शिव मंदिर के बारे में पूछने लगा। अनंत सांगा ने बताया कि उन्होंने युवक से कहा कि यहां प्राचीन शिव मंदिर नहीं है, लेकिन शिव मंदिर है। तभी युवकों के ही एक साथी ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर तो बस स्टैंड के पास है। इस दौरान उक्त युवकों ने बातों में उलझाकर उनके हाथ से कड़ा छीन लिया और बाइक पर हेलमेट पहने बैठा युवक कड़े को बैग में डालकर बाइक लेकर भाग गया। उन्होंने उसका पीछा किया और इस दौरान लड़खड़ा गिर गए और उनको चोट भी आई। वहीं, उसके तीन और साथी साइड में खड़े बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
--------
तीन बातों में उलझाते रहे, चौथा हाथ से कड़ा ले गया
सांगा के अनुसार यह पूरा गैंग था और इसमें चार युवक शामिल थे। तीन उनको बातों में उलझा रहे थे और एक ने मौका देखकर झपट्टा मारकर उनका तीन तोले का सोने का कड़ा छीन लिया। शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि शहर पुलिस ने इस संबंध में अनंत सांगा की शिकायत पर तीन-चार युवकों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें