फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव गुरुसर के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हसंगा निवासी दो युवक गुरुसर के रंगोई पुल के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव हसंगा निवासी कर्णदीप सिंह और विक्रम गांव गुरुसर के पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। हर रोज की तरह वह रात को पेट्रोल पंप से अपने गांव हसंगा जा रहे थे कि गुरुसर रंगोली पुल के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय कर्णदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें