फतेहाबाद। शहर के आजाद नगर में 26 वर्षीय युवक संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को चक्कर आया और नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण हालत बिगड़ी थी। युवक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद