रतिया। गांव भुंदड़वास में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला। मृतक अविवाहित था। दोपहर को परिजनों ने संभाला तो वह मृत अवस्था में था। बाद में परिजनों ने उसका गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि पुलिस को भी इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। संवाद