भट्टूकलां से एक किलोमीटर की दूरी पर ठूईयां रोड़ पर मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया। मामले के मुताबिक तीन दिन पहले 30 वर्षीय विरेंद्र सिंह निवासी सरवरपुर को मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां पर उपचार के दौरान विरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके भाई जयवीर के बयान के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद