फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हिसार रोड स्थित नरवाना टी प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कालवन निवासी 43 वर्षीय राममेहर ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। उसका भतीजा 18 वर्षीय अंकुश अपने दोस्त मनोज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ काम के लिए टोहाना आया था। जब वह वापस जा रहा था तो उसी समय गांव कालवन निवासी भरथराज मोपेड पर घर जा रहा था। कॉलेज के पास अज्ञात वाहन के चालक ने मोटरसाइकिल व मोपेड दोनों को टक्कर मार दी। इससे अंकुश, मनोज व मोपेड सवार भरथराज तीनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें