फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह पिकअप चालक ने रौंदा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। खान मोहम्मद मोड़ पर वीरवार शाम को तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप चालक ने एक 18 साल के युवक को रौंद दिया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा भूप सिंह की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूप सिंह निवासी गांव ढाणी छतरिया ने बताया कि वह अपने 18 साल के भतीजे अर्जुन के साथ बाइक पर बैठकर किसी निजी काम से गया हुआ था। वीरवार की शाम को दोनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। खान मोहम्मद मोड़ के पास सामने से एक पिकअप चालक तेज गति से पिकअप को चलाता हुआ आ रहा था। बचने के लिए उसने बाइक को सड़क किनारे कच्चे रोड पर उतार लिया और उसका भतीजा बाइक से सड़क पर आ गिरा। इस दौरान पिकअप चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भतीजे को रौंदता हुआ काफी दूर तक ले गया और बाद में पिकअप वहीं पर छोड़कर भाग गया। उसने आस पड़ोस के लोगों की मदद से अपने भतीजे को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें