फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पीछे मॉडल टाउन में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बस स्टैंड के पीछे मॉडल टाउन में तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमला पुरानी रंजिश के चलते होना बताया गया है। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर युवक को रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती शास्त्री नगर निवासी घायल युवक सुनील ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ काम पर जा रहा था। इस दौरान जब वह बस स्टैंड के पीछे पहुंचा तो वहां पर अचानक तेजधार हथियारों से लैस होकर कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि हमला करने वाले लोग उसके चाचा व ताऊ के लड़के थे जिनसे उनकी किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। हमला होने के बाद घायल युवक ने ठाकर बस्ती की तरफ गली में भागकर अपनी जान बचाई और वह गली में गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं शहर थाना एसएचओ का कहना है कि घटना के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। घायल को रेफर कर दिया गया है। उसके बयान दर्ज होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें