फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिस्तौल व दो कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। भट्टूमंडी के समीप सीआईए पुलिस ने एक युवक को दो कारतूस व एक पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भट्टू पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए टीम एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भट्टूमंडी में किरढ़ान मोड़ पर गश्त कर रही थी। इस दौरान किरढ़ान की तरफ से एक युवक पैदल आ रहा था। जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से एक 32 बोर पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम ढ़िगसरा निवासी शिवकुमार बताया। थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें