फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 बोर की पिस्तौल व 5 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव ढाणी बीजालांबा व चाणचक के बीच एक युवक को 315 बोर की पिस्तौल व 5 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की राजेश कुुमार निवासी ढाणी बीजा लांबा के पास एक पिस्तौल 315 बोर व कुछ कारतूस हैं। वह गांव बीजालांबा व ढाणी चानचक के बस अड्डा पर काले रंग की जींस पैंट व हल्के संतरे रंग की गोल गले की टी शर्ट पहने हुए खड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर रेड मार दी और राजेश को 315 बोर कि पिस्तौल व 5 कारतूस सहित काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें